Homeउत्तराखण्डसामाजिक संगठन- सरकार के साथ मिलकर विकास में दे सकते हैं अहम...

सामाजिक संगठन- सरकार के साथ मिलकर विकास में दे सकते हैं अहम योगदान: जितेंद्र सिंह

देहरादून:5 जून 2022

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों के आए हुए महानुभाव की बातों को सुना और बैठक में केंद्र मंत्री ने कहा कि जब तक सरकार, उन्होंने कहा कि देश हित में सामाजिक संगठनों व समाज को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए जिस दिन सरकार, समाज और सामाजिक संगठन मिलकर कदम बढ़ाना शुरू कर देंगे, उस दिन से देश के विकास की रफ्तार में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाएगी। इसका स‍कारात्‍मक असर देश के जनमानस पर भी पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2014 में आने के बाद जिस प्रकार से देश के सभी संगठनों को सरकार के साथ कार्य करने के लिए आह्वान किया गया उसी का परिणाम है कि कोविड-19 महामारी में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। आज देश भर में तमाम ऐसे सामाजिक संगठन है जो समाज की वास्तविक मूलभूत आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाते हैं और सरकार उसका समय समय समाधान करती है ।


उन्होंने कहा हम प्रारंभ से ही सामाजिक सेवा से जुड़े रहे। हम राजनीति में एक दल के रूप में इसलिए उभरे क्योंकि जो कार्य लोकतंत्र के माध्यम और सत्ता के माध्यम से हो सकते हैं उसके लिए हमने राजनैतिक दल का निर्माण करा। प्रधानमंत्री मोदी जी का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने समाज सेवा एवं गरीब कल्याण को अपनी प्रार्थमिकताओं में रखते हुए आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक संगठनों को कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार में स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया के प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं उन्ही के माध्यम से सभी सामाजिक संगठनों को समाज को जोड़ना चाहिए। जिससे सभी अपने अपने माध्यम से रोजगार सृजन कर सके और भारत को विकसित देश बनाने में अहम भूमिका निभा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular