Homeदुनियासिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से हो सकता है भारी

सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से हो सकता है भारी

नवीन यादव: 12मार्च,

वाशिंगटन डीसी: अमेरिकी रेगुलेटर्स द्वारा बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को बंद करने के आदेश देने के बाद इसके कई स्टार्टअप और नौकरियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक अमेरिकी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप त्वरक Y Combinator ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और अन्य को चिट्ठी लिख कर इस बात की जानकारी दी है और इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

 

बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव को लिखी गई चिट्ठी में इस बात की चिंता जताई गई है कि इस वित्तीय संकट के कारण करीब 1 लाख कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है और करीब 10 हजार से स्टार्टअप पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

 

वाई कॉम्बिनेटर के अध्यक्ष और सीईओ गैरी टैन द्वारा लिखी गई चिट्ठी को 1,200 से अधिक सीईओ और 56,000 से अधिक कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular