Homeअपराधअपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा, एक शातिर मोबाइल चोर आया...

अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा, एक शातिर मोबाइल चोर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

थाना कोतवाली नगर /देहरादून

वादी फरद सिद्दकी पुत्र मौ0 अरशद सिद्दकी निवासी लोवर अधोईवाला निकट वाटर टैंक रायपुर रोड, डालनवाला देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर में सूचना दी गयी की रात्री में उनकी राज प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोडकर अज्ञात चोर द्वारा दुकान में रखे आईफोन, चार्जर आदि चोरी कर लिये गये हैं। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल मु0अ0सं0 425/23 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 24/09/23 की सांय RGM प्लाजा चकराता रोड से घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त विशाल थापा को चोरी के कुल 08 आईफोन, चार्जर आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी सं0 UK07FC2055 भी बरामद की गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular