Homeअपराधजिला कारागार देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने जिला...

जिला कारागार देहरादून की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने जिला कारागार देहरादून के अधिकारियो के साथ की समन्वय/ सुरक्षा गोष्ठी

देहरादून,

एसएसपी देहरादून द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने के दिए हैं निर्देश,

*कारागार सुरक्षा में नियुक्त पीएसी तथा करागार सुरक्षा बल के कर्मियों को दिये सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक निर्देश,

जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर को जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा सम्बन्धित गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 15-10-24 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर व थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा जिला कारागार के अधिकारियों के साथ समन्वय/सुरक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई साथ ही जेल में निरुद्ध विचाराधीन व सजा काट रहे बन्दियों की निगरानी/ सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस व जेल अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय बनाए रखने और लाभदायक सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान किए जाने हेतु बताया गया । इसके अतिरिक्त जिला कारागार सुरक्षा में नियुक्त पीएसी बल व जेल पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular