Homeदेहरादूनधराली में आई प्राकृतिक आपदा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक...

धराली में आई प्राकृतिक आपदा के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

धराली में आई प्राकृतिक आपदा के सम्बन्ध में अली सोहराब नाम के व्यक्ति द्वारा बादल फटने से हुई त्रासदी की फोटो अपने फेेसबुक एकाउंट पर अपलोड की गई, जिसमें त्रासदी से पहले व बाद के चित्रों को जोडकर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ अपलोड किया गया। उक्त पोस्ट में कुछ अन्य सम्प्रदाय विशेष के व्यक्तियों दानिश मालिक, अहमद अंसारी व अन्य के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उत्तरकाशी के क्षेत्रीय व्यक्तियों व लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गयी तथा समाज में घृणा व वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये, वायरल पोस्ट के संबंध में उ0नि0 विक्की टम्टा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में अली सोहराब, दानिश मलिक, अहमद अंसारी व अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अ0सं0: 295/25 धारा: 299, 353 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular