देहरादून

सीएम धामी ने किया केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ, डिजिटल शिक्षा की ओर ऐतिहासिक कदम,

उत्तराखंड के 840 स्कूलों में वर्चुअल व स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत

राज्य में शिक्षा को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया और कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों का भविष्य बदलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा हम शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव के साक्षी बन रहे हैं। डिजिटल तकनीक से अब दूरस्थ गांवों के छात्र भी विशेषज्ञ शिक्षकों से जुड़ सकेंगे।
226 विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, 500 से अधिक स्कूलों में वर्चुअल क्लासेस पहले से संचालित हैं, उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग ऐप के माध्यम से छात्र घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे, मूल्यांकन कर सकेंगे और नामी शिक्षकों से जुड़ सकेंगे,
5- पीएम ई-विद्या चैनल भी दूरदराज़ के विद्यार्थियों तक पहुंच बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’,
अपर सचिव शिक्षा रंजना राजगुरु,
महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह,
शिक्षा विभाग के अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से राज्य भर के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे।

Show More

Related Articles