विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को कोटद्वार के देवी रोड स्थित एलवीएल फाउंडेशन-लाल पैथ लैब द्वारा स्थापित फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पद्मश्री ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक खंडूड़ी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र कोटद्वार और आसपास के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास का एक सुनहरा अवसर है। यहां युवाओं को पांच महीने की विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें भारत सरकार से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र और प्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र केवल रोजगार नहीं देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर डायग्नोस्टिक सेवाओं की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाएगा।
खंडूड़ी ने बताया कि रानीखेत में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी ब्रिगेडियर डॉ. अरविंद लाल से मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्हें जानकारी मिली थी कि एएलवीएल फाउंडेशन दुगड्डा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गोद लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का कार्य कर रहा है, खंडूड़ी ने बताया कि उसी अवसर पर उन्होंने कोटद्वार में भी ऐसी ही पहल की आवश्यकता जताई थी, और उसी का परिणाम है कि आज यहां यह आधुनिक केंद्र स्थापित हो सका है।
उन्होंने डॉ. अरविंद लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र कोटद्वार के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी सुधार लाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
Category: कोटद्वार
-
फ्लेबोटोमिस्ट ट्रेनिंग सेंटर से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर: ऋतु खंडूड़ी
-
नर्सिंग पदों को वर्षवार आवंटन किये जाने की स्पीकर के सामने उठाई मांग
नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड ने नर्सिंग की वेटिंग लिस्ट शीघ्र ही जारी किये जाने एवं पदों को वर्षवार आवंटन किये जाने सहित अनेक मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को ज्ञापन सौंपकर इस ओर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
यहां महासंघ की कार्यकारिणी के सदस्य रितु कोटनाला और अमित डंडरियाल ने विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नर्सिंग की वेटिंग लिस्ट जल्द जारी की जाए, जिससे योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिल सकें। ज्ञापन में पदों का वर्षवार आवंटन किया जाए और इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता बनी रहे।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड मूल के शत प्रतिशत लोगों को प्राथमिकता से शामिल किया जाये और जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने महासंघ के सदस्यों को आश्वासन दिया है कि इन मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक सुधार किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठायेंगी और स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा के लिए काम करेंगी। इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष व विधायक का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी। अब देखना यह है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग इन मांगों पर क्या कार्रवाई करते हैं और नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में कार्यकारिणी के सदस्य रितु कोटनाला और अमित डंडरियाल आदि उपस्थित रहे।
-
अंकिता के माता -पिता ने मांगी मौत के बदले मौत
कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार कोर्ट ने शुक्रवार को हाई प्रोफाइल अंकिता भंडारी हत्याकांड में सजा का ऐलान कर दिया है। कोटद्वार कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया। तीनों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस फैसले को लेकर प्रदेश में हलचल तेज थी। करीब तीन वर्ष पहले 18 सितंबर 2022 को यमकेश्वर में युवती अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। उसके शव को नदी में फेंक दिया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नदी से शव को बरामद किया गया था। इस बहुचर्चित हत्याकांड में कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत शुक्रवार को फैसला सुनाया। हत्या, साक्ष्य छुपाने समेत चारों आरोपों में तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, अंकिता के परिजनों ने इस मामले में आरोपियों की फांसी की मांग की है।
अंकिता भंडारी की उम्र कैद की सजा सुनाने के बाद मां सोनी देवी दुख में डूब गईं। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से परिवार का समर्थन जारी रखने और 2022 में राज्य को हिला देने वाले मामले के आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की।अंकिता की मां ने कहा,”… अपराधियों को मौत की सजा मिले… मैं उत्तराखंड की जनता से अपील करती हूं कि वे हमारा समर्थन करते रहें और हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए कोटद्वार कोर्ट आएं।
सोनी देवी अंकिता भंडारी की मां
अंकिता भंडारी हत्याकांड में एसआईटी की ओर से जांच के बाद 500 पेज की चार्जशीट कोर्ट में फाइल की थी। इसमें 97 गवाहों को नामित किया गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से इसमें से 47 गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर सुनवाई पूरी की। मामले में फैसले के लिए शुकवार की तिथि तय की गई। एडीजे रीना नेगी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों पुलकित आर्या, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार दिया गया है। अब सजा के बिंदु पर बहस शुरू हो गई है। जल्द ही सजा का ऐलान होगा।
-
कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी साबित होंगें विकास कार्य:ऋतु
विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के अथक प्रयासों और सतत जनप्रतिनिधित्व के परिणामस्वरूप आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र को अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली इस लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सात बड़ी निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनका शुभारंभ मोटाढांग इंटर कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस अवसर पर कहा कि कोटद्वार में विकास की नई गाथाएं लिखी जा रही हैं। हमारा लक्ष्य केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर धरातल पर ठोस काम करना है। उन्होंने बताया कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हुआ है, वह आने वाले समय में कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी साबित होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की सक्रिय सहभागिता से कोटद्वार को अभूतपूर्व विकास मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोटद्वार की बहुप्रतीक्षित परियोजनाएं जैसे कृ रोडवेज बस अड्डा, केंद्रीय विद्यालय, 4-26 किमी पेयजल योजना, 1-12 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण और नदियों पर सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य सभी पर तीव्र गति से कार्य हो रहा है।
उन्होंने मालन पुल के सफल पुनर्निर्माण पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि “यह पुल न केवल एक इंजीनियरिंग चमत्कार है, बल्कि यह क्षेत्र की जीवनरेखा भी है। इसकी तकनीकी पुनर्निर्माण प्रक्रिया से करोड़ों रुपये की बचत हुई, जो एक उदाहरण बन गई है। उन्होंने कहा कि लोकार्पित योजनाएं (कुल लागत रूपये 60 करोड़ से अधिक) है जिसमें 26.76 करोड़ की लागत से मालन नदी पर 325 मीटर स्पान आरसीसी वॉयडेड स्लैब पुल का सुरक्षात्मक कार्य।
इस अवसर पर रूपये 4.50 करोड़ की लागत से सुखरो नदी पर 385 मीटर स्पान पुल का सुरक्षात्मक कार्य, रूपये 2.10 करोड़ की लागत से कौड़िया मोटाढांग मार्ग पर डबल लेन सेतु का सुरक्षात्मक कार्य, रूपये 2.36 करोड़ की लागत से ग्रस्टानगंज सेतु का सुरक्षात्मक कार्य, रूपये 2.70 करोड़ की लागत से गुलर पुल (खोह नदी) का सुरक्षात्मक कार्य को लोकार्पित किया गया है।
इस अवसर पर रूपये 4.87 करोड़ की लागत से गाड़ीघाट पुल (आरसीसी गर्डर) पर रिवर ट्रेनिंग और कर्टेनवाल कार्य, रूपये
18.25 करोड़ की लागत से चिल्लरखालदृसिगड्डी कोटद्वार पाखरो मार्ग (1-12 किमी) का सुदृढ़ीकरण वहीं मुख्यमंत्री की घोषणाएं (विकास की नई राह) में मेरठ पौड़ी राजमार्ग सेलालपुर कलालघाटी पुराना कोटद्वार हरिद्वार मार्ग का सुदृढ़ीकरण, सिगड्डी नगरीय पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार, मालन फीडर व नहर की मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य, ग्राम बिशनपुर की बाढ़ सुरक्षा योजना, विशेष उपलब्धिरू मालन पुल का आधुनिक पुनर्निर्माण, 1976-1980 के बीच निर्मित कॉजवे का स्थान लेने वाला यह पुल 2008दृ2010 में बना था, जो उस समय जनरल भुवन चंद्र खण्डूडी द्वारा बनाया गया था जो 13 जुलाई 2023 की भीषण आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था।
इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर इसकी मरम्मत हेतु रूपये 26.75 करोड़ की स्वीकृति 24 फरवरी 2024 को मिली। 12 अप्रैल 2024 से पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और 15 मई 2025 को यह पूर्ण हुआ। इस तकनीकी पुनर्निर्माण में पूर्व निर्मित स्लैबों का उपयोग कर रूपये 13 करोड़ की संभावित बचत की गई कृ यह राज्य में अपनी तरह का पहला उदाहरण है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष की विकास मांगों में प्रमुख रूप से मवाकोट कण्वघाटी के मध्य एक और पुल, बिशनपुर (खोह नदी) में सुरक्षा दीवार, लालढांग चिल्लरखाल मार्ग का विस्तार, नींबूचौड़ लालबत्ती चौराहा चौड़ीकरण, कौड़िया दुगड्डा मार्ग का डामरीकरण का कार्य शामिल है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पारदर्शिता, सुशासन और त्वरित विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि कोटद्वार इस परिवर्तन का अग्रदूत बन रहा है। इस अवसर पर समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत, राज्य मंत्री राजेन्द्र अन्थवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान, नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।