गैरसैंणदेहरादून

भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर खड़े किए गए ढांचे से भवन का मुख्य भाग नहीं आ रहा नजर

गैरसैंण: आज से गैरसैंण में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री समेत तमाम पक्ष-विपक्ष के विधायक गैरसैंण पहुंच चुके हैं। इस बार गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण में विधानसभा मंडप के मुख्य द्वार को बारिश के पानी से बचाने के लिए एक नया सुरक्षा ढांचा खड़ा किया गया है। जिसको लेकर यहां पंहुच रहे लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां विधानसभा के कर्मचारी मुख्य द्वार को पानी से बचाने के साथ ही विधानसभा के मुख्य भवन की शोभा और बढ़ने की बात कर रहे हैं। वहीं, इसे देखकर आमजन की प्रतिक्रिया कुछ और ही है।
कुछ लोगों का कहना है कि नया ढांचा खड़ा करने से जहां मुख्य भवन का पारंपरिक डिजाइन प्रभावित हुआ है तो वहीं परिसर के सामने वाले मुख्य मैदान की चौड़ाई पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। परिसर मैदान के बीचों-बीच खड़े किए गए नए पिलरों की वजह से यहां पर से गुजरने वाले वाहनों से दुर्घटना का खतरा भी हो सकता है।
भराड़ीसैंण विधानसभा के मुख्य भवन का पुराना डिजाइन आकर्षक और एक साथ नजर आता था। जिससे पूरी विधानसभा आकर्षक लगती थी, लेकिन नया ढांचा खड़ा करने से जहां परिसर के मुख्य भाग की मैदान की चौड़ाई घट गई है तो वहीं से विधानसभा भवन के मुख्य भाग का पूरा नजारा भी अब नहीं दिखाई दे रहा है।

Show More

Related Articles