
देहरादून। चमोली जिले की थराली तहसील के ग्राम रतगाँव के निवासी राहुल फरस्वाण भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं। उन्होंने बीते शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) से पासिंग आउट परेड के साथ अपना प्रशिक्षण पूरा कर लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में कदम रखा। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राहुल फरस्वाण ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनकी प्राथमिक शिक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एंव उच्च शिक्षा डी. ए. वि पिजी कॉलेज देहरादून से हुई है |
उनका कहना है कि कभी हार न मानने की प्रेरणा उन्हें अपने माता-पिता से ही मिली है। राहुल ने बताया कि उनके पिता का देहांत छह महीने पहले हो गया था। उनके स्वर्गीय पिताजी पूर्व प्रधान रतगाँव भी रह चुके हैं. | उनकी माता ने परिवार और खेती की जिम्मेदारी संभालते हुए बच्चों की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। राहुल के बड़े भाई शिक्षक हैं और उनकी बहन होटल इंडस्ट्री में कार्यरत हैं।
अपने पिता के सपनों को पूरा करने पर आज पूरा परिवार स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनके पिताजी आज इस संसार में नहीं हैं. परंतु उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा |


