पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल कैची धाम,
राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह बाबा नीम करौली महाराज के किए दर्शन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। उनका स्वागत और अभिनंदन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हृदयपूर्वक किया।
इस दौरान राजभवन में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव और मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
इसके पूर्व पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं से सीधे संवाद किया।
उनके नैनीताल आगमन ने राज्यभर में उत्साह बढ़ा दिया है। प्रशासन ने उनके दौरे को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर कैची धाम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद उनका काफिला सीधे राजभवन नैनीताल पहुंचा। राजभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने पूर्व राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव और मेजर सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
पूर्व राष्ट्रपति के आगमन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने कैचीधाम में उनकी यात्रा को धन्य अवसर बताया और बाबा नीम करौली महाराज से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।



