रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा पड़ाव में मांस और शराब की सप्लाई,कर रहे यात्री, पुलिस ने की कार्रवाई,250 किग्रा मांस को नष्ट कर 20 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

केदारनाथ यात्रा में मांस और मदिरा ले जा रहे लोगों के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई की, भारी मात्रा में नष्ट किया मांस 

उत्तराखंड इन दिनों चार धाम यात्रा जोरो पर है ,ऐसे में कुछ लोगो और यात्रियों द्वारा यात्रा में मांस और शराब लेकर जाने और सेवन करने की शिकायत पुलिस को लगातार मिल रही थी कि केदारनाथ यात्रा में अवैध तरीके से मांस पहुंचाने को लेकर नेपाली मूल के लोग सक्रिय हैं। बैग और कट्टों में भरकर मांस को यात्रा पड़ावों में बेचने की कोशिशें की जा रही हैं। जिस पर पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है। ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब और मांस का व्यापार करने वालों की धरपकड़ कर रही है।

वहीं केदारनाथ धाम की यात्रा में कुछ लोग यात्रा के मकसद से नहीं, बल्कि पिकनिक स्पॉट समझकर धाम पहुंच रहे हैं। लोग अपने बैगों में शराब भरकर ला रहे हैं। पुलिस की ओर से ऐसे यात्रियों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए शराब और बियर को नष्ट कर सख्त हिदायत दी जा रही है।

केदारनाथ यात्रा में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस स्तर से निरंतर चेकिंग की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को पुलिस ने फाटा और सोनप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें तीन नेपाली मूल के नागरिकों के कब्जे से कट्टों और छोटे-छोटे थैलों में रखा हुआ मांस बरामद किया गया।

पूछताछ में नेपाली नागरिकों ने बताया कि इस मांस का उपयोग स्वयं और अन्य साथी नेपाली मजदूरों और घोड़ा-खच्चर संचालन का कार्य कर रहे व्यक्तियों को विक्रय करना था। बरामद हुए मांस को गड्डों में डालकर नष्ट किया गया।साथ ही कड़ी हिदायत देकर इनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा में आ रहे कुछ लोग अपने को यात्री बता रहे हैं और अपने बैग में शराब लेकर चल रहे हैं। चेकिंग में दो व्यक्ति के पास से अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई है। भले ही इन पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध होने लायक मात्रा न भी मिली हो, मगर यात्रा मार्ग में शराब ले जाना भी उचित नहीं है। इस प्रकार के व्यक्ति समेत इनके ग्रुप को कड़ी फटकार लगाते हुए इनकी शराब को मौके पर ही नष्ट कर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। इनके द्वारा ऐसा कृत्य न किये जाने का आश्वासन समेच माफी भी मांगी गई।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस स्तर से ऑपरेशन लगाम के तहत की सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बरामद अवांछित सामग्री को नष्ट करके संबंधितों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। बताया कि अब तक पुलिस स्तर से 250 किग्रा मांस को नष्ट करने की कार्रवाई करते हुए कार्य में संलिप्त 20 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

 

Show More