हल्द्वानी

खेल मंत्री ने किया आंचल मैराथन के विजेताओं को सम्मानित

कहा:फिटनेस और मेहनत से ही बनेगा उत्तराखंड अग्रणी राज्य

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में विजेताओं को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ हमें फिट रहने, निरंतर मेहनत करने और हर परिस्थिति में उम्मीद बनाए रखने की प्रेरणा देती है। युवाओं को इन गुणों को अपनाकर प्रदेश और देश की विकास यात्रा में सहभागी बनना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश को खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दे रही है। राज्य के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी दी जा रही है और अन्य सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
मैराथन दौड़ में बालक और बालिका वर्ग में पूजा बिष्ट और नीरज नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। मेघा गोस्वामी और तुषार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि अनु भट्ट और सौरभ रावत तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा दीपेंद्र कोश्यारी, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, गोपाल सिंह गंगोला, लीला बिष्ट, त्रिलोक सिंह, प्रकाश गाजुला, दीपा रैक्वाल, गोविंद मेहता, दीपा बिष्ट और अशोक जोशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles