अन्य भर्तियो की जांच भी एसटीएफ को सौंपना धामी सरकार का सराहनीय निर्णय:चौहान

0
8

देहरादून 19 अगस्त,

भाजपा ने धामी सरकार के UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के बाद अब पूर्व में हुई भर्तीयों को लेकर लगे आरोपों की जांच एसटीएफ को सौंपने के निर्णय का स्वागत किया है । पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में धांधली पर जांच एजेंसियों की जारी शानदार कार्यवाही एवं दो अन्य पुराने भर्ती घोटाले के आरोपों की जांच एसटीएफ को सौंपा जाना, भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार द्धारा जीरो टॉलरेंस नीति को साबित करता है ।

चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं समेत प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है । UKSSSC स्नातक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में तीव्र गति से जारी जांच एवं एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी की चारो और प्रशंसा हो रही है । इस कड़ी में आज पूर्व में सम्पन्न सचिवालय रक्षक एवं कनिष्क सहायक (ज्यूडसरी) भर्ती प्रक्रिया पर लग रहे आरोपों के मद्देनजर एसटीएफ जांच और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती प्रकरण की भी पुनः एसटीएफ जांच की घोषणा सराहनीय कदम है | चौहान ने कहा कि पारदर्शी एवं ईमानदार नियुक्ति प्रक्रिया के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है, लिहाजा जिस किसी भी भर्ती में तनिक भी भ्रष्टाचार की संभावना मिलेगी उस पर तुरुन्त कार्यवाही की जा रही है ।उन्होने कहा कि अन्य पार्टियों की पूर्ववर्ती सरकारों के विपरीत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा की सरकारों का रिकॉर्ड बेदाग रहा है । अन्य राजनैतिक दलों के लिए ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना सपना हो सकता है, लेकिन भाजपा के लिए यह मूल मंत्र है भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र मे भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और पारदर्शी शासन की बात कही थी और इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास और सेवा कार्यो को आगे बढ़ा रहे है। जिस पर धामी सरकार शानदार तरीके अमल कर रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here