कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
कल मालिन बस्ती को बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता करेगे नगर निगम घेराव

देहरादून: 21 मई ,
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम क्षेत्र में बस्तियों में अतिक्रमण के नोटिस भेजने के विरोध में सभा की और 22 तारीख को नगर निगम कूच करने के कार्यक्रम की तैयारी बैठक की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत के तकनीकी आधुनिकीकरण की नींव तो रखी ही, साथ ही उन्होंने देश में लोकतंत्र की मजबूती और वंचित वर्ग के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया। गोगी ने कहा कि वंचित और गरीब कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता में रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि सरकार को मलिन बस्तियों को तोड़ने से रोकने हेतु कल नगर निगम कूच में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बस्तियों में अतिक्रमण के निशान लगाने और नोटिस भेजने पर कहा कि बस्तियों को उजड़ने से बचाने की लड़ाई हमेशा कांग्रेस ने लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी। भाजपा कभी इन बस्तियों की हितैषी नहीं रही है और आगे भी परेशान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार न न केवल बस्तियों को टूटने से बचाया बल्कि इन्हें मालिकाना हक भी देने वाली थी तभी कांग्रेस सरकार गिर गई। अब लड़ाई केवल इस बात की नहीं है कि बस्तियां न तोड़ी जाएं, बल्कि स्थायी समाधान निकालने और मालिकाना हक देने की है। मालिकाना हक न मिलने तक सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे। उन्होंने 22 तारीख के नगर निगम घेराव में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील की।
कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई और राजीव गाँधी के योगदान को याद किया गया और उनकी मूर्ति और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये गए। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी जी को आधुनिक भारत की डिजिटल क्रांति और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उन्होंने विज्ञान और टेक्नोलॉजी के लिए बजट आवंटन को बढ़ाया, कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए विशेष प्रयास किये। राजीव गांधी जी की ही पहल पर शहर से लेकर गांवों तक टेलीफोन लाइनों का जाल बिछाया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वोटिंग की उम्र 21 साल से घटाकर 18 वर्ष कर युवाओं को सशक्त किया और देश मे पंचायती राज को संवैधानिक स्वरूप दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भारत की जो प्रतिष्ठा और शक्ति वैश्विक स्तर पर है, सॉफ्टवेयर क्षेत्र में जो देश का अग्रणी स्थान है, उसमें सबसे बड़ा योगदान पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी का ही है। धस्माना ने कहा कि जो लोग आज राहुल गांधी को शहजादा कहते हैं वे जान लें कि नेहरू गांधी परिवार ने इस देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में हैं और डिजिटल इंडिया की बात करते हैं, उस समय वे राजीव गांधी जी के द्वारा कम्प्यूटर को बढ़ावा देने के खिलाफ आंदोलन करते थे।
इस अवसर पर डॉ अरुण रतूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत ,जगदीश धीमान ,उर्मिला थापा ,सुनीता प्रकाश ,इलियास अंसारी ,सचिन थापा ,अनुराग गुप्ता ,मोहम्मद फ़ारूक़ ,सूरज क्षेत्री ,वीरेंद्र पवार ,ललित बदरी ,राजेश पुंडीर,अल्ताफ़ अहमद ,जमाल ,आदर्श सूद ,देवी सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।



