अपराधदेहरादून

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर नकबजन आये दून पुलिस की गिरफ्त में, बन्द घर मे हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

अभियुक्तो के कब्जे से घटना के चोरी की गई लगभग 09 लाख रु० कीमत की ज्वैलरी हुई बरामद,

देहरादून ,

घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को चोरी की गई ज्वैलरी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार,

गिरफ्तार दोनो अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, मेरठ से देहरादून आए थे घूमने,

घूमने के दौरान पटेल नगर क्षेत्र में बंद घर को देख दिया था चोरी की घटना का अंजाम,

घटना के बाद चेकिंग में पकड़े जाने के डर से चोरी की गई ज्वेलरी पटेलनगर क्षेत्र में सुनसान इलाके में दिया था छुपा,

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

घटना में चोरी की गई ज्वैलरी को ले जाने के लिए अभियुक्त दोबारा आए थे देहरादून,

नमनदीप पुत्र दीपा जग्गा निवासी विद्या विहार फेस-2, कारगी रोड, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में अपने घर में चोरी की घटना होने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था ।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे CCTV कैमरो को चैक किया गया, पुलिस टीम द्वारा ओम सिटी को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग अभियान चलाते हुए 02 संधिक्त व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम सलीम पुत्र तस्लीम अहमद निवासी एल0-690 लोहियानगर, थाना लोहियानगर, जनपद मेरठ, उत्तर प्रदेश तथा पवन पुत्र नानक निवासी कासमपुर खेडी थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश बताया। अभियुक्तो की तलाशी में उनके पास से ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा उक्त ज्वैलरी को विद्या विहार, पटेलनगर मे एक बंद घर से चोरी करना बताया गया। दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तारी का कारण बताकर मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी हैं तथा अपने महंगे शौकों को पूरा करने तथा नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, दिनांक 25/02/25 को दोनों अभियुक्त मेरठ से देहरादून घूमने के लिए आए थे। कारगी रोड के पास एक कॉलोनी से गुजरने के दौरान दोनों अभियुक्तो को एक बंद कर दिखाई दिया, जिसके गेट पर ताला लगा हुआ था, कुछ देर उक्त घर की रैकी करने के पश्चात अभियुक्तो द्वारा रात्रि में उजत घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से अभियुक्तों द्वारा घटना में चोरी की गई अधिकतर ज्वैलरी को पटेल नगर क्षेत्र में ही एक सुनसान इलाके में छुपा दिया तथा घटना में चुराई गयी कुछ ज्वेलरी तथा नगदी लेकर वापस मेरठ चले गए। आज अभियुक्त घटना में चुराई गई ज्वेलरी को ले जाने के लिए वापस देहरादून आए थे, पर चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अन्य राज्यो में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने तथा अभियुक्त सलीम का पूर्व में जयपुर राजस्थान से चोरी की घटनाओ में 02 बार जेल जाना प्रकाश में आया है, जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Show More

Related Articles