
देहरादूनःशहर के कई जगाहों पर अवैध तरीकों से गैस रिफलिंग का धन्धा खुब जोरो और बिना भय के चल रहा है। शहर में सडको के किनारे, आबादी वाली जगहों पर,घरों में ये धन्धे लगातार बिना किसी डर के बे खौफ चल रहे है। इस पर लगाम लगाने के बजाय सम्बधित अधिकारी चन्द सिक्कों कि लालच में कई सेकड़ो लोगो के जीवन को दाव पर लगा रहे है।
ऐसा ही हदसा नालापानी स्थित कलिंगा बस्ती में हुआ जहां सुबह लगभग 11 बजे के आसपास वहां पर रहने वाला व्यक्ति मोहन के घर में रिफलिंग कि जा रही थी और बगल में ही उसके किरायेदार वहां अपनी बेटी के साथ बैठा था और दूसरे कमरे में गैस रिफलिंग कि जा रही थी। बताया जा रहा है कि आदमी द्वारा खाली सिलेंडर से बच्ची हुई गैस को गर्म कर रहा था तभी सिलेडर ने आग पकड़ ली और दो सिलेंडर फट गये। धमाके की आवाज से आस पास के लोगो के मकान हील गये और लोग घरों से बाहर निकल आये,गरिमत रही की मौके पर कोई बडा हादसा नही हुआ नही तो धनी आबादी में कई जिन्दगीयां तबाह हो जाती, लोगांे द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। मौके पुलिस पहुचने से पहले हि रिफलिंग करने वाले वहां से फरार हो गये।स्थानिय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत पहले भी कई बार जिला आपूर्ति विभाग को कि गई लेकिन विभाग कार्यवाही करने के बजाय केवल खाना पूर्ति कर चला गया। लोगो का कहना है कि विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवयै के चलते ये हादसा हुआ है।शहर में इससे पूर्व चंदन नगर में भी ऐसा हादसा हो चुका है।
स्थानिय लोगो का कहना है कि बस्ति में रहने वाले धिरेन्द्र,मोहन और उसके कई साथी मिलकर बस्ती में ये काम कर रहे है । इन सभी को विभाग और पूलिस का संरक्षण प्राप्त है। श्याम तक मामला शान्त होते ही धिरेन्द्र और उसके साथियों द्वारा वहां पर रहने वाले मांगेराम के साथ मार पीट करी जिसकी शिकायत मयूर चौकी में की गई।



