अपराधआरोपदेहरादून

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा ने न्याय नहीं, अपराधियों को बचाने का काम किया 

दोषियों को फांसी तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में सरकार का रवैया शुरुआत से ही पक्षपाती और संदेहास्पद रहा है।
“इस हत्याकांड में सरकार की भूमिका शुरू से ही पीड़िता को न्याय दिलाने की नहीं, बल्कि आरोपियों को बचाने की रही। जब सत्ता से जुड़े लोगों के नाम सामने आए, तब प्रशासन और सरकार दोनों ने मामले को दबाने और भटकाने की हरसंभव कोशिश की।”
“दोषियों को फांसी से कम सजा जनता को स्वीकार नहीं”
नवीन जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता की अपेक्षा एक ही थी — कि दोषियों को फांसी मिले।
“यह कोई साधारण अपराध नहीं था। एक मासूम बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि उसने अन्याय का विरोध किया। जनता की भावना स्पष्ट है — दोषियों को फांसी से कम सजा स्वीकार नहीं। कांग्रेस इस भावना के साथ मजबूती से खड़ी है।”
“कांग्रेस अंतिम न्याय तक परिवार के साथ”
अंकिता भण्डारी हत्याकांड में दोषियों के खिलाफ जो सजा का प्रावधान है उसमें उन्हें उम्रकैद की सजा मिली है तो ये पूर्ण सजा नहीं , इसमें सख्त से सख्त सजा ये है कि दोषियों को फांसी की होनी चाहिए है ये सजा तब तक अपूर्ण जब उस तथाकथित VIP को सजा ना मिले…
          गदेश गोदियाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की कोटद्वार कोर्ट में हो रही सुनवाई के दौरान महिलाओं के साथ कोटद्वार में अपनी उपस्थित देर्ज कराते हुए कहा कि महिला कांग्रेस लगातार अंकिता हत्याकाण्ड की सीबीआई से जॉच करवाये जाने की मांग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनभावनायें थी कि इन दरिन्दों को फॉसी की सजा हो। परन्तु कांग्रेस ने सदैव कोर्ट के निर्णय का सम्मान किया है। उन्होंने कहा हमें इस बात का मलाल है कि जिस बीआईपी के लिए अंकिता पर दबाव डाला गया था आज तक राज्य सरकार के अभियोजन पक्ष की कमी के कारण उसका खुलासा नही हुआ है, जो कि बहुत दुःखद है।
 उत्तराखंड कांग्रेस के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने अंकिता भंडारी कांड में अभियुक्तों को दी गई सजा को  “नाकाफी” बताया है । धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि सारा राज्य यह सोच रहा था कि इस कांड में लिप्त भाजपाइयों नेताओं को फांसी की सजा मिलेगी परंतु जिस तरह से उन्हें आजीवन कारावास देकर छोड़ दिया गया। उससे लोगों में असंतोष है ।
 विकास नेगी ने कहा कि “यह मामला सिर्फ अंकिता का नहीं है – यह पूरे प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान से जुड़ा हुआ सवाल है। उत्तराखंड कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ आखिरी सांस तक आवाज़ उठाती रहेगी। हम सोशल मीडिया, सड़कों और संसद तक, हर मंच पर इस न्याय की लड़ाई को मजबूत करेंगेउन्होंने कहा कि इस मामले में शुरू से ही सरकारी संरक्षण और सबूत मिटाने की साजिश साफ दिखाई दी –
•आरोपियों को बचाने की कोशिश
•रिसॉर्ट को रातों-रात गिराया जाना
•CCTV फुटेज गायब होना
•जांच में लापरवाही और देरी

Show More

Related Articles