देहरादूनराष्ट्रीय

विपक्ष के एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन की शुरुआत भारी हंगामे और विपक्ष के तीखे विरोध के साथ हुई। लोकसभा में विपक्ष के एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया। सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, की सदन में सरकार के मंत्रियो को बोलने की अनुमति है लेकिन विपछ को नहीं राहुल गांधी ने की कहा की “मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा काम मुद्दे उठाना है। ये मेरा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसे बार-बार बाधित किया जा रहा है।”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं थे । अगर सरकार की ओर से चर्चा की अनुमति दी जाती, तो हम भी अपनी बात रख पाते । लेकिन सरकार ने एक नया तरीका अपना लिया है, जिसमें विपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है।”

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में सख्त कार्रवाई की थी।

Show More

Related Articles