देहरादून

खरीद फरोख्त को बंद किये जाने को न्यायालय की शरण लेगा उक्रांद

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के अध्यक्ष के चुनाव में हो रही सदस्यों की खरीद फरोख्त के संबंध में गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कुछ कांग्रेस के प्रत्याशी, सदस्यों की खरीद फरोख्त में संलिप्त है। उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त को बंद किये जाने के लिए दल न्यायालय की शरण में जायेगा।
उन्होंने काठमांडू से आए वीडियो पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्रदेश में जबरदस्त आपदा आ रही है, वहीं जिन लोगों को राज्य की भोली भाली जनता ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए चुनकर अपना प्रतिनिधि चुना, वह इस प्रकार के संवेदनहीन कृत्य कर रहे है जो अत्यंत दुखदाई है और उत्तराखंड क्रांति दल इस घटना की भर्त्सना करता है और हम निर्दलीय प्रत्याशियों से अपील करते हैं कि वह जनता की भावनाओं की कदर करें और किसी भी खरीद फरोख्त में शामिल न हो।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खरीद का जबरदस्त विरोध करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल भविष्य में वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ जो लागू है, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष सीधे जनता से चुनने के लिए न्यायालय की शरण में जाएगा और वर्तमान में खरीद फोरख्त बंद होनी चाहिए अन्यथा ऐसे कृत्यों से उत्तराखंड की छवि धूमिल हो रही है।

Show More

Related Articles