उत्तरकाशी
आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भूगर्भीय सर्वेक्षण शुरू हो गया है। मंगलवार को शासन की ओर से गठित भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के वैज्ञानिकों की टीम ने पौड़ी तहसील के सैंजी गांव ओर आसपास के भूस्खलन/भू धसाँव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह टीम आपदा प्रबंधन विभाग के साथ समन्वय करते हुए आपदाग्रस्त क्षेत्रों के भूगर्भीय सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही भविष्य में आपदा से बचाव एवं सुरक्षा पर सुझाव देगी।



