भाजपा ने पंचायती राज एक्ट का हुआ दुरुपयोग : हरीश रावत

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा ने पंचायती राज एक्ट का दुरुपयोग किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अपने विभिन्न संस्थाओं से चलता है जिसमें पंचायती राज भी एक है लेकिन भाजपा पंचायती राज का दुरुपयोग कर रही है और कब्जा करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पंचायत के चुनाव से काफी कुछ सीखा है पहले सरकार ने चुनाव निलंबित किया आरक्षण के चक्र को संयोजित तरीके से गड़बड़ाया भाजपा ने केवल चुनाव का चक्र घोषित किया और जिला पंचायत का आरक्षण नहीं किया इसका प्रयोग सरकार की मनसा पर शंका जाहिर करता है उन्होंने कहा कि कम से कम चार जिलों में जिला पंचायत के अध्यक्षों का आरक्षण को भाजपा ने गड़बड़ाया और उससे लाभ उठाने की कोशिश की जब चुनाव शुरू हुआ तो चुनाव में जितने गलत हथकंडे हो सकते थे भाजपा ने उन सभी का प्रयोग किया उन्होंने कहा उम्मीदवारों के नामांकन को रद्द करने का काम किया
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों मे पंचायती राज व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई जो राज्य की गरिमा को ठेस पहुंचने वाली है उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुलिस प्रशासन के माध्यम से वोट जीतने का और लूटने का भी काम किया है उन्होंने कहा कि बाजपुर और बेतालघाट में गोलियां चली एक घायल है यह भाजपा की गुंडागर्दी है रुद्रप्रयाग में सरकार ने धनबल पुलिस बल जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों के परिणाम का भी अपहरण किया है कांग्रेस इसके लिए बड़ा आंदोलन शुरू करेगी उन्होंने कहा कि सितंबर से एक बार फिर न्याय यात्रा शुरू करेंगे उन्होंने कहा कि उनकी यह न्याय यात्रा पंचायती राज में गड़बड़ी को लेकर होगी और लोगों को भी जागरूक किया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेसंगठित तरीके से अपहरण किए है पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धसवाना मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी प्रवक्ता मोहन काल डॉक्टर प्रतिमा सिंह जगदीश धीमान मदनलाल अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे



