अपराधदेहरादून

पुलिस के कब्जे में आया भूमि धोखाधडी का मास्टर माइंड

06 माह से चल रहा था फरार, फर्जी दस्तावेजो के आधार पर अभियुक्त द्वारा किसी अन्य की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कर 60 लाख रूपये की करी थी धोखाधड़ी

प्रदेश में फर्जी दस्तावेज बना कर लोगो को ठगा जा रहा ऐसा ही एक मामला और प्रेमनगर थाने में भी सामने आया जहां पर पीड़िता अनुराधा बिजल्वाण पत्नी शम्भू बिजल्वाण निवासिनी पुजारगांव चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी एवं वादी संतोष गैरोला पुत्र आशाराम गैरोला निवासी हुडोली उत्तरकाशी के द्वारा थाना प्रेेमनगर में दिये गये प्रार्थना पत्र दिया की अभियुक्त रामनेरश नौटियाल ने उनके साथ धोखाधड़ी कर साठ लाख रूपये की धोखा धड़ी करी है जिसके बाद अभियुक्त के विरूद्व धारा 420 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा समय समय उक्त अभियोग की विवेचना की जानकारी प्राप्त कर विवेचक को त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर अभियुक्त के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त अभियोग की विवेचना में पाया गया कि अभियुक्त के विरूद्व भूमि धोखाधडी के कुल 11 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त द्वारा उक्त अभियोगो वादिनी व वादी को फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर 60 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई थी तथा वादी, वादिनी व उनके रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर दी थी।
अब सोचने वाली बात है की पुलिस द्वारा ऐसे कई मामलो ने जांच कर धोखा करने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है , लेकिन फर्जी रजिस्ट्रियों के पीछे खेल खेलने वाले लोगों तक पहुंचने में नाकाम रहती है।
पुलिस ने अभियुक्त रामनरेश नौटियाल के विरूद्ध अभिलेखीय साक्ष्य संकलन कर उपरोक्त दोनों अभियोगों में धारा-467, 468, 471 भादवि0 की बढ़ोत्तरी करी है । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी की गई तो अभियुक्त का 06 माह से फरार होना पाया गया, जिस पर अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर व सर्विलांस से प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त रामनरेश नौटियाल को ग्राम नेत्री थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड में जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

Show More

Related Articles