देहरादून

राज्यपाल ने दी इगास-बग्वाल की शुभकामनाएं

लोकपर्वों से जुड़ाव हमारी संस्कृति की पहचान : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। यह पर्व सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश की समृद्ध लोकपरंपराओं और स्थानीय त्योहारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की मूल संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयास समाज में अपनी जड़ों के प्रति गर्व और आत्मीय जुड़ाव की भावना को सुदृढ़ कर रहे हैं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी लोकसंस्कृति और परंपराओं को सहेजने तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Show More

Related Articles