देहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने नायब सूबेदार रौथाण को दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पंजाब के भटिंडा में तैनात नायब सूबेदार (जेई) प्रदीप सिंह रौथाण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को मंत्री जोशी देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित उनके निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय रौथाण के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. प्रदीप सिंह रौथाण ने सेना में रहते हुए देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका निधन सेना और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंत्री जोशी ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा सेवा-निवृत्त और सेवारत सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि 44 वर्षीय नायब सूबेदार प्रदीप सिंह रौथाण पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उनका निधन हो गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, दीपक कला, जयराम सेमवाल, अर्जुन नेगी, विक्रम रौथाण, विपिन रौथाण, पूर्णानंद डोभाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles