अपराधदेहरादून

नाबालिग छात्र से अश्लील हरकत और गलत काम का आरोप

निजी स्कूल का प्रबंधक-प्रधानाचार्य गिरफ्तार

देहरादून, प्रेमनगर क्षेत्र में नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत और गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने एक निजी स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को प्रेमनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से उसके गुमसुम और परेशान रहने पर परिजनों ने उससे बातचीत की। इस दौरान छात्र ने स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधक डॉ. एस. वोहरा सार्थक पर उसके साथ अश्लील हरकत और गलत काम करने का आरोप लगाया।

तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में धारा 5(एफ)/6/7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी डॉ. एस. वोहरा सार्थक (57) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी कैम्ब्रिज स्कूल, पौंधा-बिधौली, प्रेमनगर, देहरादून का स्कूल प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

Show More

Related Articles