चंपावत
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बंद, मरीजों की बढी परेशानी

चंपावत।
जिला अस्पताल चंपावत में रेडियोलॉजिस्ट डा.प्रदीप सिंह बिष्ट के स्थानांतरण के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा प्रभावित हो गई है। गुरुवार को एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। अल्ट्रासाउंड ना होने के कारण दूर दराज से आए कई मरीजों को बिना जांच कराए वापिस जाना पड़ा।
डा.प्रदीप बिष्ट ने चंपावत में 17 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। उनके स्थानांतरण के बाद अंतरिम ब्यवसथा के तहत लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्ट को दोपहर 12 बजे तक सेवाएं देने की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को उनके अवकाश में रहने के कारण ब्यवसथा पूरी तरह प्रभावित रही।
हाल ही में जिले के 12 चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं काफी प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को बार बार अस्पताल के चक्कर काटने से उनके धन और समय की बर्बादी अलग से हो रही है।



