उत्तराखण्ड

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज

उत्तराखण्ड,

SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की एवं देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

 

Show More

Related Articles