करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बदहाल है मसूरी की माल रोड

मसूरी, (उत्तराखंड)
मसूरी में 6 करोड रुपए की लागत से मसूरी महल रोड के सौंदर्य करण का कार्य मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग से विगत वर्ष करवाया गया था साथ ही माल रोड पर कोंबलिंग का कार्य भी किया गया था लेकिन कुछ ही महीना बाद माल रोड में लगी टाईलें उखड़ने लगी है और लोहे के ढक्कनों से बने चेंबरों में फिसल कर लोग चोटिल हो रहे हैं लोगों को उम्मीद थी कि माल रोड सुधारीकरण के बाद एक नए स्वरूप में नजर आएगी माल रोड लेकिन कुछ महीनो के बाद ही माल रोड पर लगी टाईलें उखड़ने लगी है वहीं मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा माल रोड की दुर्दशा को लेकर लोक निर्माण विभाग को नोटिस भी जारी किया गया है
रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी माल रोड का अपना गौरवमई इतिहास रहा है और माल रोड सुधारीकरण में निम्न स्तर की सामग्री लगाई गई है कई स्थानों पर लोग फिसल कर चोटिल हो रहे हैं और इसमें विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरती गई है



