आरोपउत्तराखण्डराजनैतिक

जयेंद्र रमोला ने ऋषिकेश में युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के साथ संयुक्त रूप से मोदी रैली का किया विरोध

मोदी की रैली के दौरान मोदी गो बैक के नारे लगाते हुए कांग्रेस ने क्या प्रदर्शन

ऋषिकेश,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान से दूसरी बार उत्तराखंड में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे,वही यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया, प्रदर्शन उग्र देखते हुए पुलिस द्वारा कुछ कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक लिया गया जबकि जयेंद्र रमोला को ऋषिकेश के तिलक रोड के पास रोक लिया गया जहां पर कांग्रेस  कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गो बैक के नारे लगाए।

जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ अंकिता भंडारी,अग्नि वीर योजना के तख्ते लेकर नारेबाजी की।ऋषिकेश से कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार रहे जयेंद्र रमोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार उत्तराखंड में है, इसलिए वह अंकित भंडारी प्रकरण पर अग्नि वीर योजना पर कोई बात नहीं करते हैं ,लेकिन उत्तराखंड में अंकित भंडारी की माता जिस व्यक्ति के ऊपर आरोप लगाया उसको मंच पर स्थान देने का काम प्रधानमंत्री करते हैं जबकि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की केवल बयान देने मात्र से गिरफ्तारी हो जाती है।

 

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles