उत्तराखण्डराजनैतिक

राजनीति से सन्यास लिया है, राष्ट्रनीति से नहीं:- भगत सिंह कोश्यारी।

नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल के मालड़न काटेज में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र वासियों से अनोपचारिक वार्ता कर आगामी 19 अप्रेल को मतदान केंद्रों में जाकर अपने मत का मतदान करने की अपील की।
उन्होंने कहा राजनीति से सन्यास लिया है राष्ट्रनीति से नही।उन्होंने जमकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की।
कोश्यारी ने बातों बातों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ कर डाली। उन्होंने कहा जो लोग लूट रहे हैं जनता उन लोगों को चाहेगी या जो जीवन बना रहा है उसको तो जनमानस से आवाज आई जीवन बनाने वाला।
उन्होंने कहा जो भी 18 वर्ष से ऊपर का है वह जरूर मतदान करें। एक शशक्त रास्ट्र का निर्माण करें। उन्होंने कहा मैदान में रह रहे लोग पहाड़ की ओर रुख करें। भारत सरकार व राज्य सरकार ने पहाड़ के लोगों के लिए कई योजना तैयार की है। इसी क्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति साह ने कहा मतदान करना हम सबका दायित्व बनता है। साह ने कहा नैनीताल ऊधमसिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी सांसद अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाये और साथ ही साथ सभी लोगों से अपील की है पहले मतदान फिर अन्य काम मतदान करना हमारा बहुत बड़ा दायित्व बनता है। इस दौरान क्षेत्र वासी काफी संख्या में मौजूद रहे।

Show More

Related Articles