आरोप
लोक निर्माण विभाग ने ज्वालापुर में छोड़ा अधूरा सड़क निर्माण कार्य
हरिद्वार,
ज्वालापुर विधानसभा के गांव अलीपुर आनंद नगर में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली लगभग 1 किलोमीटर सड़क को ठेकेदार ने पैसों का भुगतान न होने का हवाला देते हुए अधूरा चौड़ी करण होने के पश्चात कार्य को लगभग दो महीने से बंद कर रखा है। यह सड़क पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ी है। सड़क पर हर तरफ पत्थर, धूल मिट्टी और गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रास्ते को पर लगभग 25-30 गांव की आवाजाही होती है। मगर फिर भी इस क्षतिग्रस्त रास्ते पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार तोमर* ने बताया कि रोड़ का कार्य लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ था। कुछ ठेकेदारो द्वारा बताया गया कि कुछ बजट की समस्या है। लोक निर्माण विभाग को बजट अप्रूव्ड हो गया है जल्द ही रोड़ का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



