अपराधजसपुर

जसपुर में पत्नी की बेरहमी से हत्या

पहले कुकर से हमला, फिर चाकू से रेता गला

जसपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को अरेस्ट कर दिया।

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार राहुल कश्यप नाम के युवक ने अपनी पत्नी नीमा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी। शक की आग में राहुल ने अपनी पत्नी पर पहले कुकर से वार किया, फिर चाकू से गला और हाथ-पैर काट डाले। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस ने 8 घंटे के भीतर ही मुखबिर की सूचना पर उसे हाईवे से धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े, हत्या में इस्तेमाल चाकू, कुकर और एक ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पत्नी का जसपुर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करना पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़े होते थे. वारदात वाले दिन भी दोनों में बहस हुई, जिसके बाद राहुल ने नीमा को बेहोश किया और हत्या को अंजाम दिया।

मामले पर उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुद संज्ञान लेते हुए न केवल सख्त निर्देश जारी किए, बल्कि आरोपी से खुद पूछताछ भी की। हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने दिया, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles