अपराधदेहरादून

परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार महिला सहित जांच जारी

एसआईटी ने पकड़ा मुख्य आरोपी का सहयोगी

यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्रों के फोटो सोशल मीडिया पर लीक होने के मामले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा गठित एसआईटी ने जांच में महत्वपूर्ण प्रगति की है। जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के माध्यम से प्रश्नपत्रों के फोटो भेजे जाने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि सवालों को सुमन की बहन साबिया ने अभियुक्त खालिद मलिक के नंबर से भेजा था। साबिया को नकल कराने के उद्देश्य से प्रश्नों के उत्तर सुमन से प्राप्त किए गए थे।
पुलिस ने साबिया (35) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश ने बताया कि परीक्षा केंद्र समेत अन्य स्थानों पर गहन जांच की जा रही है। आरोपियों द्वारा प्रश्नपत्र लीक की सूचना समय रहते प्राधिकारियों को न देने पर भी जांच की जा रही है। मामला थाना रायपुर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम के तहत दर्ज है।

Show More

Related Articles