
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने सभावाला क्षेत्र में गश्त/चेकिंग के दौरान 7.03 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य 2 लाख रुपये) के साथ समीर पुत्र जाहिद (26) निवासी ग्राम माजरी, सहसपुर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने यह स्मैक स्थानीय ड्रग पैडलर फूल हसन से खरीदी थी और इसे नशेड़ियों को बेचकर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। समीर पर पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कोतवाली सहसपुर में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी फूल हसन की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर पुत्र जाहिद ग्राम माजरी थाना सहसपुर उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। घटना में वाछिंत अभियुक्त फूल हसन पुत्र नजरुद्दीन ग्राम माजरी सभावाला कोतवाली सहसपुर है।
अभियुक्त के पास से 7.03 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रुपये) बरामद की गई है। सफ़लता पाने वालीं पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय थपलियाल, प्रमोद काला, कांस्टेबल संदीप कुमार, सचिन कुमार शामिल है।
इस कार्रवाई से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कड़ी निगरानी और सतर्कता का संदेश गया है।



