अपराधदेहरादून

ब्रेकिंग: आईएएस ऑफिसर मीनाक्षी सुंदरम को बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी कुमार ने दी जान से मारने की धमकी

कोतवाली में बॉबी पवार सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून।

बॉबी पवार और उनके 2 सहयोगी द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मीनाक्षी सुंदरम के साथ की हथापाई,

मीनाक्षी सुंदरम ने लगाया आरोप बॉबी पवार उनके साथियों द्वारा दी जान से मारने की धमकी,

आईएएस ऑफिसर मीनाक्षी सुंदरम के साथ हुए घटना के बाद सचिवालय में सुरक्षा पर  सवाल ,

आखिर क्यों बॉबी पवार ने मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्र व्यवहार,

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

सचिवालय संघ के पूर्व  अध्यक्ष दीपक जोशी ने भी बॉबी पवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सचिवालय जैसी प्रदेश की सर्वोच्च कार्यालय इकाई में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा सरकार के वरिष्ठ नौकरशाह तथा सचिवालय सेवा के सहयोगी साथियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार, गाली गलौज तथा मारपीट का प्रयास अत्यन्त अशोभनीय कृत्य है, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है

बॉबी पंवार द्वारा इस तरह सचिवालय में घुस कर सरकार के वरिष्ठ नौकरशाह एवं सचिवालय सेवा के अधिकारी/कर्मचारी के साथ बदतमीजी करना, मारपीट का प्रयास करना तथा काॅलर पकड़कर बाहर देख लेने की धमकी देना बहुत ही खेदजनक है, इस अपमानजनक कृत्य हेतु सरकार को बॉबी पंवार और उनको सह देने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाई करना चाहिए….

दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय का दुर्भाग्य है की सचिवालय में इस बदतमीजी के विरुद्ध आवाज उठाने वाला कोई नहीं है, नहीं तो आज बॉबी पंवार सचिवालय से गिरफ्तार हुए बिना फरार नहीं हो पाता।

मीनाक्षी सुंदरम के वरिष्ठ निजी सचिव ,कपिल कुमार द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम द्वारा अपने 02 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई तथा उन्हे डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई एवं सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Show More

Related Articles