रायपुर मर्डर ब्रेकिंग:दो बदमाश हरिद्वार रूड़की में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
दोनों बदमाशों के लगी गोली उपचार के लिए हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती sp सिटी haridwar रवाना

हरिद्वार/रूड़की,
घटना में तलाश में लगी देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम की हरिद्वार रूड़की हाई वे पर पीछा करने और रोकने पर बदमाशों से हुई मुठभेड़
हाईवे और आसपास के इलाके में देहरादून और सूचना पर हरिद्वार पुलिस की घेराबंदी की गयी
रायपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया
देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मनीष व योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष व अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी,
एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई,
एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के लिए हरिद्वार भेजा गया,
घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया,
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश, योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश,



