
एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेसकोर्स स्थित नेगी तिराहे के पास से एक नशा तस्कर को 473 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हेमंत कुमार सरगवान पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह, निवासी ई-90 एमडीडीए केदारपुरम, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 39 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक जुपिटर स्कूटी यूके 07- डीइ -5771भी बरामद की है, जिसका उपयोग नशा तस्करी में किया जा रहा था।
थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी ने बताया कि पुलिस टीम दौराने गश्त रेसकोर्स क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी, इसी दौरान अभियुक्त संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 473 ग्राम चरस बरामद हुई।
अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लाता था और कहां सप्लाई करता था।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज किया जाएगा। नशे का कारोबार समाज की जड़ें खोखली कर रहा है, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



