अपराधदेहरादून

सरे राह गुंडागर्दी करने वाले अभियुक्त सलाखों के पीछे

अभियुक्त द्वारा पुराने विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित को तमंचा दिखाकर दी थी जान से मारने की घमकी,

हर्ष चौधरी पुत्र विरेन्द्र सिह द्वारा थाना नेहरूकालोनी पर प्रार्थना पत्र दिया कि अजय व आरव, निवासी सहारनपुर द्वारा उनका पीछा कर रिस्पना पुल के पास उनके वाहन को रोककर मारपीट/गाली गलौज करते हुए तमंचे की बट से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पर तत्काल थाना नेहरू कालोनी में बीएनएस के तहत अभियोग पजीकृत किया गया है।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतुपुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्तों के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए जानकारियां एकत्रित की गई एंव घटना में शामिल 01 अभियुक्त आरव चौधरी पुत्र नरेन्द्र चौधरी को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्त अजय चौधरी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Show More

Related Articles