अपराधदेहरादून

दून पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा,लाखों की नशीली खेप बरामद

151 ग्राम हेरोइन और 14.83 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों को 151 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा, वहीं नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक अन्य तस्कर को 14.83 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
30 सितंबर को एसटीएफ उत्तराखंड और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने रायवाला क्षेत्र के प्रतीत नगर में वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर संख्या यूके 07 टीडी 9828 को रोका। कार में सवार दो व्यक्तियों की तलाशी में 151 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत 45 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऐजाद खान पुत्र नवाब खान निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर थाना मुजरिया जिला बदायूं (उ.प्र.) हाल निवासी आज़ाद कॉलोनी पटेलनगर, देहरादून उम्र 30 वर्ष, नूर आलम पुत्र तमन्ना अली निवासी आर्यनगर लेन नंबर 4 थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दूसरी कार्रवाई में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर मोहम्मद अली को 14.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत 4.5 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद अली पुत्र आबिद हुसैन निवासी कुटला नवादा देहरादून उम्र 29 वर्ष है। अभियुक्त के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि नशे से दूर रहें और युवाओं को इससे बचाएं।

Show More

Related Articles