देहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया याद

देहरादून : 02 अक्टूबर ,

गांधीजी की 155वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किये गए । इस अवसर पर कांग्रेस भवन मे गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरुषों ने देश के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के इतिहास को भी समृद्ध किया है। सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, सर्वधर्म समभाव और स्थानीय स्वशासन जैसे आदर्शों के साथ गांधीजी आज भी हमारे हृदय में और हमारी राजनीतिक व संवैधानिक व्यवस्था में जीवित हैं और आगे भी सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

गोगी ने कहा कि गाँधीजी ने कांग्रेस पार्टी का जनाधार व्यापक किया जिससे पार्टी राष्ट्रीय आंदोलन में नेतृत्वकारी भूमिका का निर्वहन कर सकी। नेतृत्व किस प्रकार किया जाता है ये आज के राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता गांधीजी से सबसे अच्छे तरीके से सीख सकते हैं। इसके साथ ही स्व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

 

गोगी ने कहा कि आज गाँधीजी के समर्पित अनुयायी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की भी जयन्ती है। शास्त्री जी ने दिखाया कि गांधीवादी सिद्धांतों और मूल्यों को कैसे आचरण में और राजनीतिक जीवन मे ढाला जा सकता है। दोनों महापुरुषों को कांग्रेस कार्यकर्ता नमन करते हैं। इसके उपरांत डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा मिलकर गांधीजी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम सहित अन्य भजन गाये गए।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भी पूरण सिंह रावत ,राजकुमार जयसवाल ,मनमोहन शर्मा ,सावित्री थापा , सज्जाद अंसारी, आलोक मेहता ,रवि हसन ,सूरज छेत्री ,ऋषव सैनी,गौरव शर्मा ,गुरनैन सिंह ,मनीष गर्ग,फैशल,लकी राणा,वंदना राही,अल्ताफ ,संदीप, वीरेंद्र सिंह,आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles