देहरादून

कृषि ने की कृषि उन्नति योजना की समीक्षा बैठक में भागीदारी

उत्तराखंड में फसलों की सुरक्षा और किसानों के हितों के लिए केंद्र से आवंटन की माँग

नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (पीएम-आरकेवीवाई) एवं कृषि उन्नति योजना की प्रगति समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ हेतु पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये के बजट की मांग की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घेरबाड़ के लिए 90 करोड़ रुपये की राशि देने पर सहमति जताई और शीघ्र जारी करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने नमामि गंगे क्लीन अभियान परियोजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 250 क्लस्टरों हेतु शेष 85.48 करोड़ रुपये तथा पीएम-राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की द्वितीय किस्त के रूप में 89.33 करोड़ रुपये की अवमुक्ति का अनुरोध किया।
बैठक में भारत सरकार के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में पीएम-आरकेवीवाई योजना में 83 प्रतिशत और कृषि उन्नति योजना में 62 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य की कृषि योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रत्येक पात्र किसान तक पहुँचाया जाए और परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सचिव कृषि डा. एस.एन. पांडेय, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल, प्रभारी संयुक्त निदेशक अभय सक्सेना सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles