देहरादून

देहरादून में अतिवृष्टि से  211 करोड़ का हुआ नुकसान

 युद्धस्तर पर बहाल हों सुविधाएं :जिलाधिकारी बंसल

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में हालिया आपदा से हुई क्षति और पुनर्स्थापना कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि 15 सितंबर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि से जनपद में अब तक 211 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित क्षति हुई है, जबकि सर्वे कार्य अभी जारी है।
डीएम सविन बंसल ने प्रभावित क्षेत्रों मझाड़, कार्लीगाड़, फुलेत, छमरोली, क्यारा, सिरोना, भीतरली, किमाड़ी, चामासारी, सिल्ला और पुरकुल-धनोला में हुई क्षति का मौके पर निरीक्षण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों संग उच्च स्तरीय बैठक कर पुनर्स्थापना कार्यों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पेयजल जैसी बुनियादी सेवाओं की शीघ्र बहाली प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को मुआवजा शीघ्र मिले, इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में सीनियर क्विक रेस्पांस टीम तैनात कर दी गई है।
सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि बजट के इंतजार में समय बर्बाद न करें, बल्कि तत्काल प्रभाव से राहत व पुनर्निर्माण कार्य शुरू करें। डीएम ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया कि संपर्कविहीन गांवों को युद्धस्तर पर जोड़ने की कार्यवाही करें।
डीएम बंसल ने विद्युत, लोक निर्माण, जल संस्थान, पेयजल निगम, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, उद्यान समेत सभी विभागों को क्षति के संयुक्त सर्वे के निर्देश दिए और कहा कि हाथों-हाथ मुआवजा वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा, सिंचाई के अधीक्षण अभियंता संजय राय, लोनिवि के ओमपाल सिंह, यूपीसीएल के श्री जैन, जल संस्थान के नमित रमोला, पीएमजीएसवाई के आर.एस. गुसाईं समेत संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

विभागवार क्षति का आंकड़ा

लोनिवि: 13 पुल क्षतिग्रस्त, अनुमानित क्षति 46 करोड़ रुपये

एनएचआई: फनवैली जाखन पुल एप्रोच क्षतिग्रस्त, 13.46 करोड़ रुपये

पेयजल निगम: 18.23 करोड़ रुपये

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

जल संस्थान: 13.31 करोड़ रुपये

सिंचाई विभाग: 64.50 करोड़ रुपये

विद्युत विभाग: 10.63 करोड़ रुपये

शिक्षा विभाग: 4.18 करोड़ रुपये

ग्रामीण विकास विभाग: 4.15 रुपये करोड़

स्वास्थ्य विभाग: 35 लाख रुपये

कृषि विभाग: 54 लाख रुपये

उद्यान विभाग: 8.78 लाख रुपये

पीएमजीएसवाई: 26.38 करोड़ रुपये

विकासखण्ड क्षति: 9.23 करोड़ रुपये

Show More

Related Articles