देहरादून

बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिता हुए सम्मानित

देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में शिरकत की

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिताओं को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दत्तक ग्रहण माह के अवसर पर संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि दुनिया में कोई बच्चा अनाथ न रहे और सभी को उचित पोषण व मातृत्व मिले, यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी दंपति द्वारा अनाथ बच्चे को गोद लेना ईश्वर की विशेष अनुकंपा के कारण ही संभव होता है। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि माता-पिता का सम्मान और आत्मीयता किसी बच्चे के लिए खून का रिश्ता नहीं, बल्कि संस्कार तय करते हैं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से आए दत्तक माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विशेष पोस्टर का अनावरण किया।
उत्तराखंड में अब तक 185 बच्चों को दत्तक ग्रहण कराया गया है, जिनमें से 29 बच्चों को एनआरआई माता-पिता ने गोद लिया है। इनमें 9 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इस संख्या को बढ़ाने की जरूरत है।
कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता और सभी जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles