शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI का सचिवालय कूच
हजारों बेरोजगार छात्र-युवा सड़कों पर उतरे

राष्ट्रीय छात्र संगठन ने देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को देहरादून में विशाल सचिवालय कूच आयोजित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाकर के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष Vikas Negi की अगुवाई में कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस आंदोलन में हजारों छात्र-युवा शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। आंदोलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Pritam Singh, Harish Rawat, Harak Singh Rawat सहित कई नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं का भविष्य लगातार संकट में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक, एनटीए की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं ने करोड़ों छात्रों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग कर नई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।
कांग्रेस भवन से सचिवालय की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया तथा सैकड़ों छात्र-युवाओं और NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
इसके बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। NSUI नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
NSUI ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार के अवसर और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है तथा इन मुद्दों पर युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा महरा, अभिनव थापर, आयुष सेमवाल, अभय कायतुरा, अजय रावत, अमित जोशी, अजीत चौहान, लवदीप सिंह, सूरज नेगी, कमलेश गरिया, प्रकाश नेगी, ऋषभ चौहान, अरुण टम्टा, स्वाति नेगी, विपाशा बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा और NSUI पदाधिकारी उपस्थित रहे।



