सातवीं जम्मू कश्मीर राईफल्स ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस
देहरादून। सातवीं जम्मू कश्मीर राईफल के पूर्व सैनिक संगठन देहरादून के सदस्यों ने अपना 94वाँ स्थापना दिवस गल्जवाड़ी देहरादून में संगठन अध्यक्ष सेनि ऑरनेरी कैप्टन विजय राना की अध्यक्षता में पलटन के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों ने बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ले. जनरल रामेश्वर राय, संगठन अध्घ्यक्ष ऑरनेरी कैप्टन विजय राना एवं महासचिव ऑरनेरी कैप्टन दिनेश प्रधान ने दीप प्रज्जवलित करते हुए किया और सभी उपस्थित महानुभावजनों ने पलटन के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संगठन के महासचिव आरनेरी कैप्टन दिनेश कुमार प्रधान ने पलटन के स्वर्णिम इतिहास को गर्व से बताया कि हमारी पलटन को नौ मार्च 1932 में हिज हाईनेस ले, जनरल महाराजा हरिसिंह बहादुर ने स्थापित किया था एवं ले. कर्नल बक्शी चंद कटोच, आईडीएसएम प्रथम कमांडिग आफिसर थे। उन्होंने कहा कि हमारी पलटन को सन् 1947-1948 में बैटल आॉनर ऑफ पूंछ जम्मू कश्मीर सम्मान से भी नवाजा गया था।
इस अवसर पर बताया गया कि यह पलटन अनेकों वीरता सम्मान मैडल्स से अलंकृत हैं और जिनमें से प्रमुख रूप से आईडीएसएम दो, महावीर चक्र एक (स्वतंत्रता पूर्व ), कीर्ति चक्र एक, अति विशिष्ट सेवा मैडल दो, वीर चक्र एक, शौर्य चक्र चार, युद्ध सेवा मेडल तीन, उत्तम युद्ध सेवा मेडल एक, सेना मेडल छह, विशिष्ट सेवा मेडल तीन, चीफ आफ आर्मी स्टाफ प्रशंसा पत्र 37 एवं अन्य 70 से भी अधिक सैन्य वीरता सम्मान से सुसज्जित है।
इस अवसर पर बताया गया कि हमारी पलटन में 50 प्रतिशत डोगरा , 25 प्रतिशत गोर्खा एवं 25 प्रतिशत मुस्लिम सैनिक हैं जो पूरी भारतीय सेना में एक अनुठा संगम है और जिस पर हमें गर्व भी है। इस अवसर पर अनेक पूर्व सैन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक, परिजन शामिल रहे।



