देहरादून

आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया व इलाज कराने में है काफी विसंगतियां

आयुष्मान कार्ड के राशन कार्ड की अनिवार्यता पर उठाए सवाल

देहरादून:-

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने आयुष्मान कार्ड द्वारा कराए जा रहे इलाज कराने में और कार्ड बनाने की प्रक्रिया को लेकर काफी सारी विसंगतिया हैं। उन्होंने कहा कि जिनका समय रहते निस्तारण किया जाना बेहद जरूरी है। इससे सरकार की कार्यशैली पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।
यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि विगत कुछ समय से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एकमात्र राशन कार्ड की अनिवार्यता कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह आयुष्मान कार्ड बनाने में असमर्थ हैं। सेमवाल ने कहा कि जिनको राशन कार्ड की जरूरत भी नहीं है , उन्हें भी जबरन राशन कार्ड बनाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने में आय सीमा के अंतर्गत 40 हजार प्रति माह अथवा पांच लाख से ऊपर आय प्राप्त करने वाले नागरिकों का राशन कार्ड नहीं बन सकता है और इस अवसर पर शिवप्रसाद सेमवाल ने सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर यह कहा जाता है कि आयुष्मान कार्ड बनाने की कोई आय सीमा नहीं है, लेकिन इस नजरिए से देखे तो 40 हजार प्रति माह से अधिक कमाने वाले परिवार का राशन कार्ड नहीं बन सकता है और इसलिए आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन सकता है।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जबरन अपनी आय छिपानी पड़ रही है और प्राइवेट व्यवसाय करने वाले लोगों की निश्चित आय जानने का सरकार के पास कोई प्रभावी मेकैनिज्म नहीं है। उन्होंने कहा कि जिससे राशन कार्ड की जरूरत ना होने पर भी आयुष्मान कार्ड के कारण लोगों को राशन कार्ड बनाना पड़ रहा है।
सेमवाल ने कहा है कि ऐसे में राशन कार्ड बन जाने पर उनकी राशन का ब्लैक मार्केट वाले दलाल दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र रूपये 20 हजार वेतन लेने वाले लोग राशन की दुकान में खड़े होना पसंद नहीं करते और न ही राशन की दुकान पर मिलने वाले राशन की गुणवत्ता उपयोग करने वाली होती है। उन्होंने कहा कि इसलिए लोग राशन की दुकान पर मिलने वाले राशन को ब्लैक कर देते हैं जिससे सरकार को राजस्व का दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Show More

Related Articles