देहरादून

कुट्टू के आटे के लिए बीस नमूने, दो ही मिले शुद्ध 

देहरादून। स्पैक्स संस्था के अध्यक्ष डाक्टर बृजमोहन शर्मा ने कहा है कि बीते दिनों राजधानी के अलग अलग बाजारों से कुट्टू के आटे के 20 नमूने लिये गये और जिसमें से दो ही शुद्ध मिल पाये है और उन्होंने कहा कि शेष में आठ नमूनों में फंगस, तीन में सोडियम बेंजोएट व सात नमूनों में कैल्शियम प्रोपियोनेट अधिक मात्रा में पाये गये।

यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कुट्टू का आटा, जो बकव्हीट के पौधे के फल को पीसकर तैयार किया जाता है, और किसी भी सामान्य अनाज से जुड़ा नहीं है। उन्होंने कहा िक इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, कैल्शियम और कई महत्वपूर्ण मिनरल्स होते हैं। उन्होंने कहा कि यह आटा खासतौर पर व्रत के दौरान उपयोग में लाया जाता है। कुट्टू के आटे के कई फायदे हैं। इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स लिवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने कहा कि कुट्टू के आटे में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। यह मैंगनीज का अच्छा स्रोत होने के कारण हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और इसके आयरन, प्रोटीन, और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट बालों को मजबूत बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, कुट्टू के आटे में फाइबर की मात्रा भी होती है, जो सांस से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। व्रत के दौरान इससे पूड़ियां, पराठे, पकौड़े, और चीला तैयार किए जाते हैं। यह आटा विशेष रूप से सेलियक रोग से पीड़ित लोगों के लिए भी सुरक्षित होता है।

कुट्टू का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है, जिससे यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें गेहूं से एलर्जी होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है और हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव करता है। कुट्टू का आटा हड्डियों को मजबूत करता है, बालों की सेहत को बेहतर बनाता है, और बालों के झड़ने को कम करता है। उन्होंने कहा कि यह लिवर की समस्याओं को दूर करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में सूजन कम होती है और खून की धमनियों की सेहत भी बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि अंत में, यह मानसिक तनाव को कम करने में सहायक साबित होता है।

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  
Show More

Related Articles