देहरादून

टनकपुर में मुख्यमंत्री धामी ने किया सहकारिता मेला का शुभारंभ

88.11 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर स्थित गांधी मैदान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित सहकारिता मेला का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जो किसानों, युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के चार कृषकों पान सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह सहित चार लाभार्थियों को दूधारू पशुपालन हेतु 1–1 लाख रुपये के चेक वितरित किए और उन्हें अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनपद चंपावत को 8810.90 लाख रुपये (लगभग 88.11 करोड़ रुपये) की कुल 8 विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें 03 योजनाओं का लोकार्पण और 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र विकास, ग्रामीण आजीविका और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती, संयुक्त निदेशक सहकारिता मंगला त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

लोकार्पण की प्रमुख योजनाएँ

नायकगोठ–हनुमानगढ़ी मोटर मार्ग पर आर्च मोटर सेतु (1377.14 लाख रुपये)

चंपावत के आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स सुधार कार्य (992.12 लाख रुपये)

कलेक्ट्रेट भवन का कुमाऊँनी शैली में पुनर्निर्माण (109.30 लाख रुपये)

  uttarakhand-van-vikas-nigam-auction  

शिलान्यास की प्रमुख योजनाएँ

तहसील कार्यालय चंपावत भवन निर्माण (1385.68 लाख रुपये)

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत तीन वाटरशेड विकास परियोजनाएँ-

1092.56 लाख रुपये

1332.24 लाख रुपये

1563.52 लाख रुपये

Show More

Related Articles