देहरादून

ड्रग्स फ्री देवभूमि का लक्ष्य साकार करने में जुटी दून पुलिस

शिक्षण संस्थानों में चल रहा है व्यापक ड्रग्स फ्री कैंपस अभियान

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस पूरे जनपद में प्रभावी अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस–प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान में औचक निरीक्षण किया। यहां 120 छात्र–छात्राओं का रैंडम यूरिन ड्रग्स टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सौ फीसदी नेगेटिव आई।
दून पुलिस अब तक जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 692 छात्रों के रैंडम ड्रग टेस्ट करवा चुकी है। पुलिस ने पहले ही सभी छात्रों से सहमति पत्र और शपथ पत्र भरवाए थे, ताकि आकस्मिक परीक्षण में कोई बाधा न हो।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कोई भी छात्र अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करता मिला, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने मौके पर उपस्थित युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उनसे अपील की कि वे नशे से दूरी बनाए रखें और अपने भविष्य को सुरक्षित रखें। पुलिस ने कहा कि नशे में फंसे युवा न केवल खुद को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
ड्रग्स फ्री कैंपस पहल को स्थानीय लोगों, छात्रों और अभिभावकों का समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और शिक्षण संस्थानों का माहौल भी सुरक्षित रहेगा।
दून पुलिस ने कहा है कि यह अभियान आगे भी जनपद के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जारी रहेगा, ताकि देवभूमि को नशा मुक्त बनाने का

Show More

Related Articles