अपराधदेहरादून

तेज रफ्तार से डंपर भगाने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

वायरल वीडियो पर एसएसपी देहरादून की सख्ती, रायपुर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो जिसमें एक डंपर चालक भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से वाहन चलाकर राहगीरों की जान जोखिम में डालता दिखाई दे रहा था, ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा डंपर को रोकने की कोशिश करने पर चालक द्वारा जानबूझकर वाहन भगाने की कोशिश की गई, जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वीडियो वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जांच में यह घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की पाई गई। वीडियो में दिख रहे डंपर का नंबर एचआर -58-इ-5666 चिन्हित किया गया, जिसके आधार पर थाना रायपुर पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू की।
तफ्तीश में पाया गया कि डंपर हिमाचल की ओर रवाना हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को पौंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) के पास रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र विरमानंद निवासी ग्राम रंईयावाला थाना प्रतापनगर जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने डंपर को मौके पर सीज कर दिया है। घटना में घायल व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है और वाहन चालक से पूछताछ के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles